द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना,21 मई : राजधानी में खेले जा रहे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में नवादा, गया, अररिया और पूर्णिया की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम में खेले गए मुकाबले में नवादा ने शेखपुरा को 23 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बनाए। विवेक रविंद्र रंजन ने 74 रन और कप्तान दीपक महेश कुमार ने 49 रन की अहम पारी खेली। जवाब में शेखपुरा की टीम 152 रन ही बना सकी। नवादा के अर्नव कुमार यादव ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
दूसरे मुकाबले में गया ने नालंदा को 36 रन से शिकस्त दी। गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए, जिसमें मोहम्मद सैफुल्लाह के 67 और यश राज सिंह के 51 रन शामिल रहे। जवाब में नालंदा की टीम 140 रन पर सिमट गई। गया के प्रीतम राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।
मोइन-उल-हक स्टेडियम में अररिया ने कटिहार को 8 विकेट से हराया। कटिहार की पूरी टीम 65 रन पर ढेर हो गई। अररिया के उत्तम कुमार ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहम्मद मुस्तफा असफाक के नाबाद 34 रन की बदौलत अररिया ने आसान जीत दर्ज की।
वहीं, पूर्णिया ने किशनगंज को 8 विकेट से पराजित किया। किशनगंज ने 105 रन बनाए थे। पूर्णिया के भास्कर दुबे ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने के साथ नाबाद 56 रन भी बनाए।

Patna-Islampur Special Train Extended by 26 Trips, Will Run from October 1 to November 30; Know the Timings and Route
In view of the increasing rush of passengers during Durga Puja, Diwali and Chhath, the Railways has extended the operation period of the Patna-Islampur-Patna Special Train. A total of 26 trips of the train running via Fatuha have been extended.



