Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में जहानाबाद, पटना, गया और नालंदा की शानदार जीत

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 19 मई : पटना में आयोजित बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी मुकाबलों में जहानाबाद, पटना, गया और नालंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।…

May 20, 2026
1 min read
बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में जहानाबाद, पटना, गया और नालंदा की शानदार जीत

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 19 मई : पटना में आयोजित बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी मुकाबलों में जहानाबाद, पटना, गया और नालंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में वैशाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए, जिसमें आश्वानी कुमार ने 44 रन की पारी खेली। जवाब में जहानाबाद ने कुमार श्रेय के 55 रन और सूरज राठौर व कुश प्रताप की नाबाद पारियों की बदौलत 16.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए। पीयूष कुमार सिंह ने 83 और आयुष कुमार ने 54 रन बनाए। जवाब में अरवल की टीम 139 रन पर सिमट गई। सूरज कश्यप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और पटना ने 75 रन से मुकाबला जीता।
यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड में गया ने नवादा को 7 विकेट से हराया। प्रीतम प्रेमकांत राज ने नाबाद 49 रन बनाए। वहीं दूसरे मुकाबले में नालंदा ने शेखपुरा को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित किया। मुन्ना कुमार ने ताबड़तोड़ नाबाद 53 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube