Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

भाकपा-माले का 12वां बिहार राज्य सम्मेलन कल से दरभंगा में, इंडिया गठबंधन के नेता होंगे शामिल

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 15 मई : भाकपा-माले का 12वां बिहार राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई तक दरभंगा में आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में राज्यभर से…

May 15, 2026
2 min read
भाकपा-माले का 12वां बिहार राज्य सम्मेलन कल से दरभंगा में, इंडिया गठबंधन के नेता होंगे शामिल

<p>Oplus_131072</p>

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 15 मई : भाकपा-माले का 12वां बिहार राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई तक दरभंगा में आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में राज्यभर से करीब 700 प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक और पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत पोलित ब्यूरो, केंद्रीय कमेटी और राज्य नेतृत्व के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र में इंडिया गठबंधन के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
पार्टी ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय आयोजित हो रहा है जब देश और बिहार गंभीर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। सम्मेलन में भाजपा के बढ़ते राजनीतिक वर्चस्व, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर खतरे, प्रशासनिक केंद्रीकरण, बुलडोजर राजनीति, विपक्षी आवाजों पर दमन और छात्र-युवा आंदोलनों पर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।

पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि सम्मेलन में साझा राजनीतिक संघर्षों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को लेकर रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि संकट, महंगाई, दलित-गरीबों पर हमले, महिलाओं की सुरक्षा और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती नफरत की राजनीति जैसे मुद्दे सम्मेलन के केंद्र में रहेंगे।
सम्मेलन में राजनीतिक प्रस्ताव, संगठनात्मक रिपोर्ट और आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी। पार्टी ने लोकतांत्रिक और प्रगतिशील ताकतों से सम्मेलन की सफलता में सहयोग की अपील की है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube