Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

भागलपुर में देर रात को घर से पांच बच्चियां लापता, इलाके में सनसनी

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना/ भागलपुर, 21 मई: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक इलाके से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां पांच बच्चियों के अचानक लापता…

May 21, 2026
1 min read
भागलपुर में देर रात को घर से पांच बच्चियां लापता, इलाके में सनसनी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना/ भागलपुर, 21 मई: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक इलाके से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां पांच बच्चियों के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि देर रात तक सभी बच्चियां अपने घरों में थीं लेकिन सुबह होते ही उनके गायब होने की जानकारी मिली लापता बच्चियों में श्वेता कुमारी, पल्लवी कुमारी, सोनम कुमारी और गंगा कुमारी के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद परिजन काफी परेशान हैं और लगातार बच्चियों की तलाश में जुटे हुए हैं।परिवार वालों के अनुसार बच्चियां बिना किसी जानकारी के घर से गायब हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और संभावित जगहों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।इधर बच्चियों के गायब होने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से जल्द बच्चियों को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और मामले को गंभीरता से लिया गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube