Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

द मिडिया टाइम्स डेस्क  पुणे भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश लांडगे को जान से मारने की धमकी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित उदय…

Sep 9, 2024
1 min read
भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाइम्स डेस्क 

पुणे भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश लांडगे को जान से मारने की धमकी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित उदय कुमार राय पुणे के मोर्शी इलाके का रहने वाला है।इस मामले की गहन छानबीन भोसरी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार महेश लांडगे भोसरी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा भाजपा विधायक हैं। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के कंट्रोल रूम में शनिवार देर रात एक युवक ने फोन कर कहा कि उसे महेश भोसरे की हत्या की सुपारी मिली है। इस फोन काल के बाद पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद फोन काल की छानबीन करने के बाद पुलिस ने आरोपित को मोर्शी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खोजबीन जारी है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube