Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

भासा का आम सभा सह महासम्मेलन रविवार को

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 16 मई : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की ओर से रविवार को आईएमए हॉल में सभा सह महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य…

May 16, 2026
1 min read
भासा का आम सभा सह महासम्मेलन रविवार को

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 16 मई : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की ओर से रविवार को आईएमए हॉल में सभा सह महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सदस्यों के भाग लेने की संभावना है। महासम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति, चिकित्सकों की समस्याएं, सेवा शर्तें, सुरक्षा, संगठन की मजबूती तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन की भविष्य की कार्ययोजना एवं विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। संघ की ओर से राज्य के सभी चिकित्सकों एवं सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। संघ के प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार ने बताया कि यह महासम्मेलन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर सामूहिक चर्चा और आगे की रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube