Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का उद्धव पर बड़ा हमला, बोले बाल ठाकरे सोचते होंगे मैं कैसा बेटा पैदा किया

द मीडिया टाइम्स डेस्क मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी और उद्धव ठाकरे पर तीखा…

Aug 5, 2024
1 min read
मध्य प्रदेश के  कैबिनेट मंत्री का उद्धव पर बड़ा हमला, बोले बाल ठाकरे सोचते होंगे मैं कैसा बेटा पैदा किया

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी और उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला । उन्होंने कहा कि आज बाला साहब ठाकरे जहां भी होंगे वहां से उद्धव को देखकर सोचते होंगे मैने कैसा बेटा पैदा किया जो हिंदुत्व के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे हिंदू हृदय सम्राट थे और उद्धव कुर्सी हृदय सम्राट है।

– सदन में जिस तरह से राहुल गांधी हमलावर –

कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि राहुल गांधी बचकाने बयान दे रहे हैं। मैं समझता हूं कि देश की राजनीति में अभी जिस तरह की शुरुआत हुई है, वह देश के हित में नहीं है। एक बड़ा सपना देश के प्रधानमंत्री ने देखा है कि, हम देश को 2047 में दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनाएं । उस दिशा में अगर विपक्ष भी साथ चलेगा तो देश का फायदा होगा। लेकिन राहुल गांधी जिस प्रकार नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। वह देश के लिए भी नुकसानदायक है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube