Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Maharashtra

महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई चिंता, अकोला में तापमान 44 डिग्री पार

मुंबई :महाराष्ट्र के कई जिलों में इन दिनों गर्मी ने कहर मचा रखा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन…

Apr 10, 2025
2 min read
महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई चिंता, अकोला में तापमान 44 डिग्री पार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

मुंबई :महाराष्ट्र के कई जिलों में इन दिनों गर्मी ने कहर मचा रखा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अकोला और अमरावती जैसे इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

अकोला जिले में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है। यहां तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अमरावती में भी 44 डिग्री के करीब तापमान दर्ज किया गया है। नागपुर का तापमान भी 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि आगामी 48 घंटे राज्य के कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। लू की संभावना अकोला, अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर और वर्धा जैसे जिलों में जताई गई है। विभाग ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दिन के समय घर के बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube