Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

मुख्यमंत्री आवास के पास मंहगी विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद, पूर्ण शराबबंदी कानून पर उठे सवाल

मुख्यमंत्री आवास के पास मंहगी विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद, पूर्ण शराबबंदी कानून पर उठे सवाल   द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 22 मई : बिहार में पूर्ण शराबबंदी…

May 22, 2026
2 min read
मुख्यमंत्री आवास के पास मंहगी विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद, पूर्ण शराबबंदी कानून पर उठे सवाल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

मुख्यमंत्री आवास के पास मंहगी विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद, पूर्ण शराबबंदी कानून पर उठे सवाल

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 22 मई : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद राजधानी पटना से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर विदेशी मंहगी शराब की कई बोतलें बरामद हुई, जिससे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सबसे सुरक्षित वीवीआईपी इलाका मुख्यमंत्री आवास के पास शराब की बोतलें बरामद होने की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास के आसपास तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध झोले पर पड़ी। सुरक्षा के लिहाज से संदिग्ध दिख रहे झोले की जब जांच की गई तो उसके अंदर से विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों की टीम पहुंच गई। आनन-फानन में पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। हालांकि पुलिस अभी तक आधिकारिक तौर पर बोतलों की संख्या और ब्रांड की पुष्टि नहीं की है। जांच में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि झोला कब और कौन छोड़कर गया। इसके लिए आसपास में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाले जा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियां आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पटना सचिवालय, सरकारी दफ्तरों और कई संवेदनशील इलाकों के आसपास शराब की बोतल मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

वहीं सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में शराब पीना, बेचना, भंडारण करना और कारोबार करना कानूनन अपराध है और सरकार शराबबंदी को सख्ती से लागू कर रही है। उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी मामलों में कार्रवाई और सजा के मामले में बिहार ने रिकॉर्ड स्तर पर काम किया है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube