Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट बैठक के बाद दी जानकारी, दिशुम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की और कई अहम मुद्दों…

Jul 24, 2025
2 min read
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट बैठक के बाद दी जानकारी, दिशुम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की और कई अहम मुद्दों पर जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशुम गुरु शिबू सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने बताया, “गुरुजी की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टर लगातार इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कई जंगें लड़ी हैं और हमें पूरा भरोसा है कि इस बार भी वह जल्द ही स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटेंगे।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि फिलहाल गुरुजी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र में कथित अवैध खनन की घटना पर भी प्रतिक्रिया दी। हाल ही में बाघमारा में अवैध माइनिंग के कारण ज़मीन धंसने और लोगों के अंदर फंसे होने की खबरें सामने आई थीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, “धनबाद क्षेत्र में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) पूरी तरह से कार्य कर रही है और यह पूरा मामला हमारे संज्ञान में है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस मामले की गंभीरता से निगरानी कर रही है और ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी।

कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में मुख्यमंत्री ने फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन यह संकेत दिया कि राज्य हित में कई जरूरी फैसले लिए गए हैं, जिनका विवरण विभागीय माध्यम से साझा किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ हाल की घटनाओं से चिंता का माहौल बना है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube