द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 19 मई : बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने से पहले अपने “गिरेबां में झांकना” चाहिए।
उमेश कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष इस समय मुद्दों के घोर अकाल से जूझ रहा है और जनता को भ्रमित करने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू परिवार में महिलाओं को कितना सम्मान मिलता है, यह किसी से छिपा नहीं है, लेकिन अब वही लोग महिलाओं के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं।
जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की महिलाएं विपक्ष के दोहरे चरित्र को भलीभांति समझ चुकी हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में महिलाएं भय के माहौल में जीने को मजबूर थीं। बेटियों का स्कूल और कॉलेज जाना तक कठिन हो गया था तथा अपराधियों का इतना बोलबाला था कि थानों में मुकदमे तक दर्ज नही होते थे।
उन्होंने दावा किया कि वर्तमान एनडीए सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
उमेश कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद नीतीश कुमार की नीतियों के कारण महिलाओं की स्थिति में व्यापक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की साक्षरता दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आज महिलाएं शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक भागीदारी के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बिहार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मॉडल राज्य के रूप में उभरकर सामने आया है।

Patna-Islampur Special Train Extended by 26 Trips, Will Run from October 1 to November 30; Know the Timings and Route
In view of the increasing rush of passengers during Durga Puja, Diwali and Chhath, the Railways has extended the operation period of the Patna-Islampur-Patna Special Train. A total of 26 trips of the train running via Fatuha have been extended.



