Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Maharashtra

मोहर्रम की दसवीं पर ताजिया में हजारों की संख्या में सड़कों पर दिखे पैकर

पूरे शहर में या अली या हुसैन की गूंजती रही सदा           बालमुकुंद कुमार – भागलपुर भागलपुर में मोहर्रम की दसवीं पर कोतवाली इलाके से निकाला गया…

Jul 17, 2024
1 min read
मोहर्रम की दसवीं पर ताजिया में हजारों की  संख्या में सड़कों पर दिखे पैकर

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पूरे शहर में या अली या हुसैन की गूंजती रही सदा 

         बालमुकुंद कुमार – भागलपुर
भागलपुर में मोहर्रम की दसवीं पर कोतवाली इलाके से निकाला गया ताजिया आकर्षण का केंद्र बना रहा। कोतवाली इमामबाड़ा से पैकर 2:35 मिनट पर ताजिया लेकर शाहजंगी के लिए रवाना हुए। वहीं काजीबलीचक मार्ग और तातारपुर चौक पर पैकरो का हुजूम देखा गया। इस दौरान या अली या हुसैन की सदा गूंजती रही। जुलूस में हजारों की संख्या में पैकर और आम लोग शामिल हुए। ताजिया जुलूस तातारपुर चौक, मुस्लिम हाई स्कूल होते हुए रेलवे समपार करते हुए शाहजंगी कर्बला मैदान गया। इस दौरान शहर के तमाम जगहों पर पुलिस बल की मौजूदगी रही। ताकि विधि व्यवस्था सुचारू रूप से कायम रहे। साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से जुलूस की निगरानी ड्रोन एवं शहर में लगे CCTV से भी की गई। सिटी डीएसपी ने बताया कि ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। उन्होंने कहा की सभी मजहब के लोग आपसी एकता और भाईचारे के प्रतीक है। वहीं दौरान सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के संयोजक प्रो फारूक अली ने कहा की आज रात करीब 9 बजे से विभिन्न मोहल्लों से अखाड़ा निकाला जायेगा और देर रात तक शाहजंगी में पहलाम संपन्न होगा।

 

 

 

 

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube