Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी होंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया ऐलान

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई Vaibhav Suryavanshi will be Brand Ambassador : झारखंड सरकार ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य…

May 30, 2026
2 min read
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी होंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया ऐलान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई

Vaibhav Suryavanshi will be Brand Ambassador : झारखंड सरकार ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने और स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया।

क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, अद्भुत प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की भले ही टीम मैच हार गई हो, लेकिन वो करोड़ों भारतीयों का दिल जीत चुके हैं। वे स्वयं क्रिकेट का खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों का जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता से सामना करते हुए लगातार धुनाई करना, यह असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। वैभव ने केवल अपना नाम ही नहीं, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। इसके लिए उन्हें दिल से बधाई देता हूं। जल्द ही वह वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मात्र 15 वर्ष की आयु में वैभव सूर्यवंशी ने जिस साहस, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिचय दिया है, वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिख रहा है। वैभव केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा, मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की जीवंत मिसाल हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube