Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ थिएटर की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय ।

द मीडिया टाइम्स डेस्क  राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ को लेकर अब एक बड़ा अपडेट आया है। पहले यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में…

May 9, 2025
2 min read
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ थिएटर की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय ।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ को लेकर अब एक बड़ा अपडेट आया है। पहले यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी थी। लेकिन अब मेकर्स ने आखिरी वक्त पर फैसला बदलते हुए फिल्म को थिएटर की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय लिया है।

मेकर्स ने फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने के पीछे की वजह भी बताई है. अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 16 मई को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. मेकर्स के इस मूव की लोग तारीफ भी कर रहे।

मेकर्स ने पोस्ट में लिखा- हाल ही की घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने 16 मई को प्राइम वीडियो पर दुनियाभर में अपनी फैमिली एंटरटेनर, भूल चूक माफ को सीधे आपके घरों तक लाने का फैसला किया है. हालांकि हम सिनेमाघरों में आपके साथ इस फिल्म का जश्न मनाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन राष्ट्र की भावना सबसे पहले आती है. जय हिंद

मेकर्स ने इस पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- ये मेकर्स का शानदार और सेंसिबल फैसला है. दूसरे ने लिखा- धन्यवाद maddockfilms और ये अच्छी बात है कि आपने हमारे देश के बारे में सोचा जो इस फिल्म का इंतजार कर रहा है. एक ने लिखा-अच्छा है घर पर बैठकर मस्त देखेंगे.

भूल चूक माफ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी. फिल्म की अब तक एडवांस बुकिंग में 3000 से ज्यादा टिकट्स बिक गई थीं. इस फिल्म में राजकुमार राव, वामिका गब्बी के साथ संजय मिश्रा और सीमा पाहवा समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube