Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

राजीव गांधी ने युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में किये ऐतिहासिक कार्य : डा. मदन मोहन झा

दी मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 21 मई। राजधानी पटना स्थित सदाकत आश्रम में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) और बिहार प्रदेश…

May 21, 2026
2 min read
राजीव गांधी ने युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में किये ऐतिहासिक कार्य : डा. मदन मोहन झा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

दी मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 21 मई। राजधानी पटना स्थित सदाकत आश्रम में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह की 83वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने की। इससे पहले बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपने निजी आवास पर स्व. राजीव गांधी और स्व. सदानंद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा और सदानंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा दी और सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किये। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का बलिदान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सदानंद सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन सादगी, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। बिहार कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जायेगी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, कपिलदेव प्रसाद यादव, विधान पार्षद राजीव कुमार, डॉ. संजय यादव, स्नेहाशीष वर्द्धन पांडेय, मिन्नत रहमानी, सरवत जहां फातमा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube