Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

रामगढ़ में झामुमो नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

झारखंड के रामगढ़ जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संतोष सिंह सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के कर्मचारी और न्यू…

Jan 8, 2025
1 min read
रामगढ़ में झामुमो नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

झारखंड के रामगढ़ जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संतोष सिंह सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के कर्मचारी और न्यू बिरसा के विस्थापित नेता के रूप में जाने जाते थे। बुधवार सुबह वे पुनर्वास स्थल पारगाढ़ा स्थित अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर और पैरों में गोली मारी।

गंभीर रूप से घायल संतोष सिंह को तुरंत रांची के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने भुरकुंडा-बरकाकाना रोड को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और अपराधियों के ठिकानों का पता लगाने में जुटी हुई है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube