Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं अगले आदेश तक अस्थाई रूप से बंद

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 15 मई : बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से…

May 15, 2026
1 min read
राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं अगले आदेश तक अस्थाई रूप से बंद

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 15 मई : बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। विभाग ने बताया कि स्मार्ट पीडीएस प्रणाली के तहत तकनीकी अपग्रेड, डेटा सत्यापन एवं सिस्टम इंटीग्रेशन का कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान नया राशन कार्ड आवेदन, संशोधन, स्थानांतरण, नाम जोड़ने-हटाने समेत ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। विभाग के अनुसार, व्यवस्था में पारदर्शिता और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
राशन कार्डधारियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1967 जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए लोग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube