Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

लालू के पोते व तेजस्वी पुत्र इराज का दिल्ली में मनेगा पहला जन्मदिन, भव्य तैयारी, जन्मदिन के बहाने जुटेंगे राजनीतिक दिग्गज, पकेगी सियासी खिचड़ी

द मीडिया टाइम्स डेस्क : पटना, 25 मई : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन देश की राजधानी दिल्ली में…

May 25, 2026
2 min read
लालू के पोते व तेजस्वी पुत्र इराज का दिल्ली में मनेगा पहला जन्मदिन, भव्य तैयारी, जन्मदिन के बहाने जुटेंगे राजनीतिक दिग्गज, पकेगी सियासी खिचड़ी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क :

पटना, 25 मई : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन देश की राजधानी दिल्ली में मनेगा। भव्य समारोह की तैयारी चल रही है। सियासी जानकारों का मानना हुए कि इस समारोह में राजनीतिक दिग्गजों का जुटान होगा और भविष्य की राजनीति भी तय होगी। इसीलिए लालू परिवार का यह निजी आयोजन सुर्खियों में आ गया है। सूत्रों के अनुसार यह भव्य आयोजन दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद स्थित रागिनी यादव के फार्म हाउस पर 27 तारीख को प्रस्तावित है। इस पारिवारिक समारोह में लालू परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर राजद के सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षदों के पहुंचने की संभावना है, जिससे यह आयोजन एक तरह से राजनीतिक और पारिवारिक दोनों मंच बन गया है। जानकारों का यह भी मानना है समारोह के बहाने सियासी खिचड़ी भी पकेगी। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। पारिवारिक संबंधों के चलते उनके निजी तौर पर कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चा तेज है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इसके अलावा अन्य राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के आने को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।राजधानी पटना में भी इस आयोजन को लेकर खासा माहौल देखने को मिल रहा है। इधर बिहार की राजधानी पटना में विशेष रूप से 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के सामने बधाई संदेश वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में “हैप्पी बर्थडे लाल इराज” और “आप सदा खुश रहें और समाज का नाम रोशन करें” जैसे संदेश लिखे गए हैं, जिससे समर्थकों में उत्साह का माहौल है। यह आयोजन केवल एक पारिवारिक जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि राजनीतिक समीकरणों और रिश्तों की एक अनौपचारिक झलक के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी इसकी अहमियत को और बढ़ा सकती है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube