महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने वाली मध्य प्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ को राज्य सरकार 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि देगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि क्रांति ने न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।
क्या कहा मुख्यमंत्री नेक्रांति गौड़ ने अपने दमदार प्रदर्शन से विश्व मंच पर देश का सम्मान बढ़ाया है। मध्य प्रदेश की इस बेटी पर हमें गर्व है। राज्य सरकार उन्हें 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान करेगी।”
छतरपुर की बेटी ने रचा इतिहासक्रांति गौड़ मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा कस्बे की रहने वाली हैं।साधारण परिवार से आने वाली क्रांति ने मेहनत और लगन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई।विश्व कप में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी और प्रदर्शन से टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्रांति की सफलता से उनके गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिठाइयाँ बांटकर इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया। खेल प्रेमियों का कहना है कि यह सम्मान राज्य में महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
राज्य सरकार लगातार खेल को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियाँ लागू कर रही है। क्रांति गौड़ को दी जा रही यह सम्मान राशि युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की दिशा में प्रोत्साहित करेगी।

Shoaib Akhtar May Get Major Responsibility in PCB, Changes Expected After England Tour
Lahore: Pakistan Cricket Board (PCB) is preparing for changes in its cricket team and related strategic structure. Meanwhile, discussions have emerged about former Pakistan fast bowler Shoaib Akhtar being given an important responsibility in the board.


