Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

शादी के 17 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, पति रह गया सोता, जेवरात और 45 हजार नकद भी ले गई अपने साथ

दि मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई Bihar news : बिहार के दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी के महज 17 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ…

May 30, 2026
2 min read
शादी के 17 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, पति रह गया सोता, जेवरात और 45 हजार नकद भी ले गई अपने साथ

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

दि मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई

Bihar news : बिहार के दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी के महज 17 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला गहने-जेवर और 45 हजार रुपये नकद लेकर घर से भागी है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में 17 दिन पहले ब्याही गई नवविवाहिता अंजली अपने ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई है। वह अपने साथ गहने-जेवर और करीब 45 हजार रुपये नकद भी ले गई है। इस मामले को लेकर पीड़ित सूरज कुमार के पिता बृज चौपाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बहू के अपने प्रेमी चंद्रकिशोर चौपाल के साथ चले जाने की बात कही है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी, लेकिन रात में पति को सोता छोड़कर फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह जाले थाना क्षेत्र के देवरा गांव में अपने प्रेमी चंद्रकिशोर चौपाल के साथ रह रही है।घटना के संबंध में बृज चौपाल ने बताया कि उनके बेटे सूरज कुमार की शादी 13 मई को मधुबनी जिले के पतौना औसराही गांव निवासी अंजली के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 28 मई की रात अचानक अंजली अपने पति के साथ कमरे में सोने के बाद देर रात गहने-जेवर और 45 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई।सूरज कुमार की दादी ने बताया कि अंजली की शादी पहले चंद्रकिशोर चौपाल के साथ तय हुई थी। हालांकि किसी कारणवश वह रिश्ता टूट गया था। इसके बाद परिवार वालों ने 13 मई को रीति-रिवाज के साथ उसकी शादी सूरज कुमार से कर दी। उनका दावा है कि शादी के बाद भी अंजली का अपने पूर्व प्रेमी से संपर्क बना हुआ था।परिजनों का आरोप है कि अंजली अपने प्रेमी के बहकावे में आकर घर छोड़कर चली गई। साथ ही वह घर में रखे गहने-जेवर और नकद रुपये भी अपने साथ ले गई है। इस घटना के बाद परिवार में मायूसी का माहौल है। इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार झा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube