Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Sports

सरफराज खान को अपने 27वें जन्मदिन से पहले सबसे बड़ी खुशखबरी

द मिडिया टाईम्स डेस्क  बेंगलुरु टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार 19 अक्टूबर को 150 रनों की दमदार पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को अपने 27वें जन्मदिन…

Oct 23, 2024
1 min read
सरफराज खान को अपने 27वें जन्मदिन से पहले सबसे बड़ी खुशखबरी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाईम्स डेस्क 

बेंगलुरु टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार 19 अक्टूबर को 150 रनों की दमदार पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को अपने 27वें जन्मदिन से पहले सबसे बड़ी खुशखबरी मिली। उन्होंने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक लगाया, उसके ठीक दो दिन बाद सोमवार 21 अक्टूबर को वह पिता बन गए। उनके घर नन्हा मेहमान आया है। उनकी पत्नी रोमाना जहूर ने बेटे को जन्म दिया है।

 फैंस को ये गुड न्यूज खुद सरफराज खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी। सरफराज खान और रोमाना जहूर की शादी पिछले साल अगस्त में हुई थी। दरअसल सरफराज ने दो तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर कीं। एक में वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं और इस पर लिखा है कि यह लड़का है, जबकि एक तस्वीर में वह अपने पिता और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube