Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

सहरसा में गोरदह पैक्स अध्यक्ष अवैध हथियार और 12 गोली के साथ गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के दौरान धराया

द मीडिया टाइम्स डेस्क सहरसा, 25 मई : चिरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरदह पैक्स अध्यक्ष रोबिन कुमार को अवैध हथियार और 12 राउंड जिंदा…

May 25, 2026
1 min read
सहरसा में गोरदह पैक्स अध्यक्ष अवैध हथियार और 12 गोली के साथ गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के दौरान धराया

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

सहरसा, 25 मई : चिरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरदह पैक्स अध्यक्ष रोबिन कुमार को अवैध हथियार और 12 राउंड जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि अलानी पंचायत के रेहरवा गांव स्थित एक बासा पर रोबिन कुमार हथियार के साथ बैठा है और किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देशी कट्टा और 12 राउंड गोली बरामद हुई। सोमवार को बख्तियारपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सलखुआ थाना क्षेत्र के बगेवा गांव का निवासी है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube