Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

सिकंदर में सलमान खान नजर आए जबरदस्त

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का टीज़र हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जिसमें वे दमदार एक्शन और प्रभावशाली डायलॉग्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म…

Mar 14, 2025
2 min read
सिकंदर में सलमान खान नजर आए जबरदस्त

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का टीज़र हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जिसमें वे दमदार एक्शन और प्रभावशाली डायलॉग्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं, और दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

‘सिकंदर’ का निर्देशन ए. आर. मुरुगदास ने किया है, और यह फिल्म 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

फिल्म के गानों की बात करें तो पहला गाना ‘ज़ोहरा जबीन’ 4 मार्च 2025 को रिलीज़ हुआ था, जबकि दूसरा गाना ‘बम बम भोले’ 11 मार्च 2025 को रिलीज़ किया गया है।

‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

“बम बम भोले” में शेखस्पीयर, वाई-ऐश और हुसैन (बॉम्बे लोकल) द्वारा लिखा और प्रस्तुत किया गया दमदार रैप शामिल है, जो गाने को और भी जोशीला बना देता है.

सलमान खान पर फिल्माया गया मच अवेटेड होली ट्रैक “बम बम भोले” का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. गाने की शुरुआत जबरदस्त रैप से होती है, जो गाने में एक अलग ही जोश भर देता है. रंगों से भरे धमाकेदार सीन और एनर्जी से लबरेज़ बीट्स इस गाने को होली का परफेक्ट एंथम बना रहे हैं. टीज़र ने दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है, अब सबको इसके फुल वर्जन का बेसब्री से इंतजार है!

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube