Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Sports

सुनील का एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पांचवां सीनियर पदक

भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने अम्मान, जॉर्डन में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में 87 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला।  कांस्य पदक मुकाबले में…

Mar 27, 2025
2 min read
सुनील का एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पांचवां सीनियर पदक

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने अम्मान, जॉर्डन में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में 87 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला।  कांस्य पदक मुकाबले में सुनील ने चीन के जियाक्सिन हुआंग को 3-1 से हराया। 

इससे पहले, क्वार्टर फाइनल में सुनील ने ताजिकिस्तान के सुखरोब अब्दुलखाएव को 10-1 से मात दी थी, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें ईरान के यासीन याजदी से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। 

यह सुनील का एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पांचवां सीनियर पदक है। उन्होंने 2019 में रजत पदक जीता था और 2020 में ग्रीको-रोमन कुश्ती में 27 साल बाद भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा, उन्होंने 2022 और 2023 में भी कांस्य पदक जीते हैं। 

भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 87 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में सुनील ने चीन के जियाजिन हुआंग को मात दी। सुनील इससे पहले सेमीफाइनल में हार गए थे जिसके बाद उन्होंने कांस्य के लिए मुकाबला खेला

87 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में सुनील ने चीन के जियाजिन हुआंग को मात दी। सुनील इससे पहले सेमीफाइनल में हार गए थे जिसके बाद उन्होंने कांस्य के लिए मुकाबला खेले।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube
सुनील का एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पांचवां सीनियर पदक - The Media Times . Live