Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका, कीमतों में ऐतिहासिक उछाल

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 13 मई : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में 10 ग्राम…

May 13, 2026
1 min read
सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका, कीमतों में ऐतिहासिक उछाल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 13 मई : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर करीब 1.63 लाख रुपए तक पहुंच गया है, जबकि 1 किलो चांदी की कीमत लगभग 2.97 लाख रुपए दर्ज की गई है। कीमतों में इस तेज उछाल के पीछे केंद्र सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाया जाना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी को मुख्य वजह माना जा रहा है।
ज्वेलरी कारोबारियों के अनुसार, सरकार ने सोने और चांदी पर प्रभावी आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसमें 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क शामिल है। शुल्क बढ़ने के बाद आयात महंगा हो गया है, सीधा असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान सोने-चांदी की कीमतों को लगातार ऊपर ले जा रहा है। शादी-विवाह के सीजन में बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों का बजट बिगाड़ दिया है।
पटना के सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के कारण बाजार में खरीदारी प्रभावित हुई है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube