Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

सोनिया गांधी भारतीय नागरिकता लेने से पहले ही मतदाता बन गईं: भाजपा का आरोप

नयी दिल्ली: 13 अगस्त (भाषा) विपक्ष द्वारा सरकार और निर्वाचन आयोग पर लगाए गए “वोट चोरी” के आरोपों के बीच भाजपा ने अपना जवाबी हमला तेज करते हुए बुधवार को…

Aug 13, 2025
1 min read
सोनिया गांधी भारतीय नागरिकता लेने से पहले ही मतदाता बन गईं: भाजपा का आरोप

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

नयी दिल्ली: 13 अगस्त (भाषा) विपक्ष द्वारा सरकार और निर्वाचन आयोग पर लगाए गए “वोट चोरी” के आरोपों के बीच भाजपा ने अपना जवाबी हमला तेज करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भारतीय नागरिक बनने से पहले ही मतदाता के रूप में पंजीकृत हो गई थीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर कहा, “भारत की मतदाता सूची के साथ सोनिया गांधी का रिश्ता चुनावी कानूनों के घोर उल्लंघन से भरा पड़ा है। शायद यही कारण है कि राहुल गांधी अयोग्य और अवैध मतदाताओं को नियमित करने के पक्ष में हैं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का विरोध कर रहे हैं।”

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube