Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना और लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की विजयी हिमांशु केशरी और अमन पासवान बने प्लेयर ऑफ द मैच

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 13 मई : कृष्ण क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को खेले गए समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन -5 में स्कूल…

May 13, 2026
3 min read
स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना और लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की विजयी हिमांशु केशरी और अमन पासवान बने प्लेयर ऑफ द मैच

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 13 मई : कृष्ण क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को खेले गए समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन -5 में स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना और लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में जहां लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने 10 विकेट से मैच अपने नाम किया। वहीं दूसरा मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना ने भी बिना किसी नुकसान के जीता।

पहला मैच
दिन के पहले मुकाबले में वाईसीसी की टीम 15 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। रजनीश कश्यप ने 16 और अनुराग राणा ने 14 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 10 रन मिले। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से अमन पासवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट मात्र 17 रन देकर मैच का रुख बदल दिया। राहुल कुमार और अनिरुद्ध अनिल राज ने 2-2 विकेट हासिल किए। 73 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में बिना विकेट खोए जीत हासिल कर ली। प्रकाश राज ने नाबाद 37 और शामू ने नाबाद 19 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 19 रन मिले। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अमन पासवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
वाईसीसी : 72 ऑलआउट (15 ओवर), रजनीश कश्यप 16, अनुराग राणा 14, अतिरिक्त 10, अमन पासवान 6/17, राहुल कुमार 2/26, अनिरुद्ध अनिल राज 2/12.

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी: 75/0 (8 ओवर), प्राकश राज नाबाद 37, शामू नाबाद 19, अतिरिक्त 19.

 

दूसरा मैच

दिन के दूसरे मुकाबले में खेमनीचक एकादश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.4 ओवर में मात्र 63 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आशीषराज ने 13, अमन कुमार यादव ने 11 और पीयूष ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 8 रन मिले। स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना की ओर से हिमांशु केशरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट मात्र 8 रन देकर झटके। आकाश लक्ष्मण कुमार ने 4 विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। नीरज कुमार ने 2 और रौनक रविंद्र गुप्ता ने 1 विकेट हासिल किया। 63 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना की टीम ने मात्र 6.2 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयांश सिंह ने नाबाद 26 और अगस्त्य प्रमोद कुमार ने नाबाद 29 रन की पारी खेली। टीम को अतिरिक्त के रूप में 9 रन मिले। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले हिमांशु केशरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
खेमनीचक एकादश : 63 ऑलआउट (20.4 ओवर), आशीषराज 13, पीयूष 10, अमन कुमार यादव 11, अतिरिक्त 8, आकाश लक्ष्मण कुमार 4/12, हिमांशु केशरी 3/8, नीरज कुमार 2/14, रौनक रविंद्र गुप्ता 1/6

स्कूल आफ क्रिकेट पटना: 64/0 (6.2 ओवर), श्रेयांश सिंह नाबाद 26, अगस्त्य प्रमोद कुमार नाबाद 29, अतिरिक्त 9.

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube
स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना और लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की विजयी हिमांशु केशरी और अमन पासवान बने प्लेयर ऑफ द मैच - The Media Times . Live