Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित आजादी का पर्व मनाया

द मीडिया टाइम्स डेस्क  ग्वालियर :  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित आजादी का पर्व मनाने के बाद प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट का बड़ा…

Aug 15, 2024
2 min read
स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित आजादी का पर्व मनाया

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

ग्वालियर :  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित आजादी का पर्व मनाने के बाद प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट का बड़ा बयान आया है एक बार फिर ग्वालियर के प्रभारी मंत्री बनने के सवाल पर उनका कहना था कि जो भी अधूरे कार्य रह गए हैं वह पूरे होंगे,

वहीं सिंधी कॉलोनी के तिलक नगर में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक हिन्दी विद्यापीठ विद्यालय में भोजन करने पहुंचे स्कूल में छात्राओं और स्काउट गाइड की कैडेट्स ने मंत्री का स्वागत किया वही स्काउट गाइड की छात्राओं ने प्रभारी मंत्री को सलामी दी, तत्पश्चात प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत बनाए गए सुस्वादु भोजन को ग्रहण किया, तुलसी सिलावट ने इस मौके पर कहा की राष्ट्र की भविष्य के साथ बेटे बेटियों के साथ भोजन करने का आनंद कुछ अलग ही है, बेटे बेटियों को बधाई और शुभकामनाओं के साथ इस संस्था को जो पवित्र काम करती है वह भी बधाई की पात्र है, तुलसी सिलावट के साथ पूर्व मंत्री इमरती देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान एसपी धर्मवीर सिंह ने भी बच्चों के साथ भोजन का आनंद लिया।

बाइट-: तुलसी सिलावट प्रभारी मंत्री ग्वालियर

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube