Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

23 मई को पटना में होगा ‘सरदार पटेल सम्मान समारोह’, खेल से लेकर पत्रकारिता तक की हस्तियां होंगी सम्मानित

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 6 मई | राजधानी पटना में 23 मई को भव्य ‘सरदार पटेल सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। टर्निंग प्वायंट और ग्रामीण एजुकेशनल एंड सोशल…

May 6, 2026
2 min read
23 मई को पटना में होगा ‘सरदार पटेल सम्मान समारोह’, खेल से लेकर पत्रकारिता तक की हस्तियां होंगी सम्मानित

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 6 मई |
राजधानी पटना में 23 मई को भव्य ‘सरदार पटेल सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। टर्निंग प्वायंट और ग्रामीण एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में होगा। समारोह में खेल, शिक्षा, कला, पत्रकारिता, स्वास्थ्य, व्यापार और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्य करने वाले लोगों को एक मंच पर सम्मानित करना है, ताकि उनके योगदान को पहचान मिल सके और युवाओं को प्रेरणा प्राप्त हो। समारोह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की विशेष उपस्थिति भी रहेगी, जिससे कार्यक्रम का आकर्षण और बढ़ेगा।

टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने बताया कि समारोह के दौरान कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-6 की विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों समेत अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के भीतर प्रतिभा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का काम करते हैं। साथ ही युवा खिलाड़ियों को अपने आदर्श खिलाड़ियों और समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम की तैयारियां सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी के मार्गदर्शन और आयोजन सचिव नवीन कुमार की देखरेख में जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जिससे कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग मिलेगा।

आयोजकों ने बताया कि इस सम्मान समारोह में पटना नगर निगम के जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों की सूची जल्द जारी की जाएगी।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित करने की यह पहल अब शहर में चर्चा का विषय बन गई है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह समारोह प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube