Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

90’s की सुपरस्टार ममता कुलकर्णी का आध्यात्मिक अवतार – महाकुंभ में लिया पवित्र स्नान!

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, जो अपने दमदार अभिनय और विवादों के लिए जानी जाती थीं, अब एक नई पहचान बना रही हैं। आध्यात्मिकता की राह पकड़ते हुए, उन्होंने प्रयागराज…

Jan 25, 2025
1 min read
90’s की सुपरस्टार ममता कुलकर्णी का आध्यात्मिक अवतार – महाकुंभ में लिया पवित्र स्नान!

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, जो अपने दमदार अभिनय और विवादों के लिए जानी जाती थीं, अब एक नई पहचान बना रही हैं। आध्यात्मिकता की राह पकड़ते हुए, उन्होंने प्रयागराज में माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या स्नान किया।

ममता कुलकर्णी ने अपने आधिकारिक वीडियो में बताया कि प्रयागराज में स्नान और पूजा के बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए वाराणसी जाएंगी। इसके बाद वे अयोध्या की यात्रा भी करेंगी। इस दौरान वे अपने दिवंगत माता-पिता के लिए पितृ तर्पण भी कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ममता कुलकर्णी पूर्णत: साध्वी के रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने भगवा वस्त्र धारण किए हैं और उनके साथ कई अन्य महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं, जो धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रही हैं।

90 के दशक की इस मशहूर अदाकारा का यह आध्यात्मिक परिवर्तन लोगों को हैरान कर रहा है। उनकी यह यात्रा न सिर्फ धार्मिक बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube