Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR CRIME : मुजफ्फरपुर में शंटू-मंटू गिरोह का शार्प शूटर गोविंद शर्मा को गोलियों से भूना, पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी था

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 1 जून Bihar news : बिहार के मुजफ्फरपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया, जब शंभू-मंटू गिरोह के बेहद कुख्यात…

Jun 1, 2026
3 min read
BIHAR CRIME : मुजफ्फरपुर में शंटू-मंटू गिरोह का शार्प शूटर गोविंद शर्मा को गोलियों से भूना, पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी था

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 1 जून

Bihar news : बिहार के मुजफ्फरपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया, जब शंभू-मंटू गिरोह के बेहद कुख्यात और शातिर शूटर गोविंद शर्मा को अपराधियों ने सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया। ताबड़तोड़ हुई इस फायरिंग में गोविंद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

चौंकाने वाली बात यह है कि मंगलवार को मुजफ्फरपुर में सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन होने वाला है। पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद होने का दावा कर रहा था, लेकिन इस हाई-प्रोफाइल दौरे से पहले हुए इस कत्ल-ए-आम ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।दरअसल, यह खौफनाक वारदात मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र की है। रविवार की रात, छोटी कल्याणी से अमर सिनेमा हॉल की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित ‘आईकॉन टावर प्लाजा’ में अचानक सन्नाटा चीख-पुकार में बदल गया। चश्मदीदों के मुताबिक, दो नकाबपोश और हथियारबंद अपराधी अचानक अपार्टमेंट के अंदर दाखिल हुए।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अपराधियों ने वहां मौजूद शूटर गोविंद शर्मा को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। गोविंद शर्मा को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई गोलियां उसके जिस्म के आर-पार हो गईं और उसने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के SSP कांतेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी मौके परक्षतलब किया गया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर कागजी तफ्तीश पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मालूम हो कि गोविंद शर्मा कोई मामूली अपराधी नहीं था, बल्कि वह मुजफ्फरपुर के अपराध जगत का एक बेहद खूंखार नाम था। मूल रूप से मनियारी थाना क्षेत्र का रहने वाला गोविंद, शंभू-मंटू गिरोह का सबसे भरोसेमंद और शार्प शूटर माना जाता था। मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर और बड़े प्रॉपर्टी डीलर समीर कुमार की सनसनीखेज हत्या में गोविंद का हाथ था। वहीं शहर के जाने-माने व्यवसायी और रसूखदार आशुतोष शाही की हत्या की साजिश और उसे अंजाम देने में भी यह मुख्य आरोपी था। पिछले साल ही मुजफ्फरपुर पुलिस ने मुसहरी थाना क्षेत्र से गोविंद शर्मा को भारी मात्रा में कारतूस और अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा था। लेकिन हाल ही में वह कोर्ट से जमानत पाकर जेल से बाहर आया था और दोबारा अपनी जमीन तलाश रहा था।

मौके से पुलिस को कई खोखे बरामद हुए हैं। मृतक गोविंद शर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर हत्या व रंगदारी जैसे आधा दर्जन संगीन मुकदमों दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश और गैंगवार समेत तमाम बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है। शहर में पुलिस का पहरा सख्त कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश में जगह-जगह नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube