Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR HEALTH मंत्री नंदकिशोर राम के औचक निरीक्षण में रामनगर अस्पताल में मिली भारी अव्यवस्था, प्रभारी और मैनेजर पर एफआईआर के निर्देश

द मीडिया टाइम्स, 31 मई Minister inspected the Ramnagar PHC : बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने देर रात रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

May 31, 2026
1 min read
BIHAR HEALTH मंत्री नंदकिशोर राम के औचक निरीक्षण में रामनगर अस्पताल में मिली भारी अव्यवस्था, प्रभारी और मैनेजर पर एफआईआर के निर्देश 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स, 31 मई

Minister inspected the Ramnagar PHC : बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने देर रात रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और गंदगी देखकर मंत्री नाराज हो गए।

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की गंभीर लापरवाही सामने आई। प्रसव वार्ड में बेड पर खून के धब्बे और चारों ओर फैली गंदगी को देखकर मंत्री ने चिकित्सा प्रभारी और अस्पताल प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने इसे मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ बताते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत की तथा चिकित्सा प्रभारी एवं मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।

मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन रामनगर अस्पताल की स्थिति बेहद चिंताजनक है। निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मंत्री की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होगा। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सुधार स्थायी होगा या फिर कुछ दिनों बाद अस्पताल दोबारा बदहाली और गंदगी का शिकार बन जाएगा। फिलहाल मंत्री के सख्त रुख की इलाके में व्यापक चर्चा हो रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube