Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR POLITICS : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 15 दिनों में खाली करना होगा आवास, जिला प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 31 मई :   Rabri Devi News बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 15 दिनों के अंदर आवास खाली करना…

May 31, 2026
1 min read
BIHAR POLITICS : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 15 दिनों में खाली करना होगा आवास, जिला प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 31 मई :

 

Rabri Devi News बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 15 दिनों के अंदर आवास खाली करना होगा। नया नोटिस जिला प्रशासन ने जारी किया है।

मालूम हो कि एक दिन पहले शनिवार को राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट चौधरी को खुली चुनौती दी थी। इसके बाद पटना पुलिस राबड़ी आवास पर गई थी। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी को पटना जिला प्रशासन ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। प्रशासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर आवास खाली कर 39 हार्डिंग रोड स्थित आवंटित सरकारी आवास में स्थानांतरित होना होगा। जिला प्रशासन का कहना है कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 15 दिनों के भीतर आवास खाली नहीं किए जाने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube