Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR POLITICS : राबड़ी का आवास पुलिस छावनी में तब्दील, सम्राट को चैलेंज करना पड़ सकता है भारी

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई Rabri Devi news: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का सरकार और सीएम सम्राट चौधरी को चैलेंज करना भारी पड़ सकता है।…

May 30, 2026
1 min read
BIHAR POLITICS : राबड़ी का आवास पुलिस छावनी में तब्दील, सम्राट को चैलेंज करना पड़ सकता है भारी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई

Rabri Devi news: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का सरकार और सीएम सम्राट चौधरी को चैलेंज करना भारी पड़ सकता है। राबड़ी देवी के यह कहने पर कि वह किसी कीमत पर आवास खाली नहीं करेंगी, इसके बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दरअसल, बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को दूसरा आवास अलॉट किया है और 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला बिहार सरकार के मंत्री को आवंटित किया गया है। बंगला खाली करने के लिए विभाग की तरफ से राबड़ी देवी को तीन नोटिस भेजे जा चुके हैं। बावजूद इसके वह बंगला खाली करने को तैयार नहीं हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बाचचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह आवास खाली नहीं करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार आवास खाली कराना चाहती है तो फोर्स बुलाकर खाली करवा लें। राबड़ी देवी के इस बयान के बाद बंगला को लेकर सियासत गरमा गई है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube
BIHAR POLITICS : राबड़ी का आवास पुलिस छावनी में तब्दील, सम्राट को चैलेंज करना पड़ सकता है भारी - The Media Times . Live