Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR UDHYOG NEWS सीएम का बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने का बड़ा ऐलान, 11 मेगा पार्क सहित सभी जिलों में खुलेंगे फूड पार्क

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून   Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना में उद्योग विभाग की बैठक में बिहार में औद्योगिक क्रांति लाने का संकल्प…

Jun 3, 2026
2 min read
BIHAR UDHYOG NEWS सीएम का बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने का बड़ा ऐलान, 11 मेगा पार्क सहित सभी जिलों में खुलेंगे फूड पार्क 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून

 

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना में उद्योग विभाग की बैठक में बिहार में औद्योगिक क्रांति लाने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने और भारी निवेश को आकर्षित और प्रोत्साहित करने के लिए कई बड़े ऐलान किए। सीएम ने 11 मेगा पार्क सहित सभी जिलों में फूड पार्क खोले जाने की घोषणा की।

लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित बैठक में उद्योग विभाग के अधिकारियों को निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और औद्योगिक परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य का लक्ष्य उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है। इसी उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता देने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक और भरोसेमंद गंतव्य बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बने। इसके साथ ही राज्य की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

राज्य सरकार की रणनीति में फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रमुख स्थान दिया गया है। माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ सकते हैं। कृषि प्रधान राज्य होने के कारण फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को विकास का बड़ा आधार माना जा रहा है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube