द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून
Bihar news : मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार की अहले सुबह लगी भीषण आग में पांच लोगों की मौत और दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दिल्ली रवाना हो गए। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड को लेकर सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हाथ जोड़कर आगे बढ़े और दिल्ली की उड़ान से रवाना हो गए।
सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही साबित होने पर संबंधित अधिकारियों और मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस हादसे पर गंभीर बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार पूरे मामले की गहन जांच करवाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




