Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

In Madhubani Five siblings died : मधुबनी में दर्दनाक हादसा, जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से पांच भाई – बहन की मौत, इलाके में कोहराम, परिजनों का रो – रोकर हाल बुरा

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून   Bihar News : इस वक्त बिहार के मधुबनी जिले से एक बहुत ही हृदयविदारक घटना सामने आ रही है। पतौना थाना क्षेत्र…

Jun 3, 2026
2 min read
In Madhubani Five siblings died : मधुबनी में दर्दनाक हादसा, जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से पांच भाई – बहन की मौत, इलाके में कोहराम, परिजनों का रो – रोकर हाल बुरा 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून

 

Bihar News : इस वक्त बिहार के मधुबनी जिले से एक बहुत ही हृदयविदारक घटना सामने आ रही है। पतौना थाना क्षेत्र के केरवार गांव में बुधवार को जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं, जिनकी उम्र 9 से 14 वर्ष के बीच थी। इस खौफनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, केरवार गांव के कुछ बच्चे दोपहर के समय पास के ही एक बगीचे में खेल रहे थे। भीषण गर्मी के कारण बच्चों ने अचानक पानी में नहाने का मन बना लिया। बगीचे के बगल में ही जेसीबी से खोदा गया एक गहरा गड्ढा था, जिसमें बारिश का पानी जमा था। बच्चे उस गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए। नहाने के दौरान वे गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और एक के बाद एक पांचों बच्चे गहरे पानी में समाने लगे। इस दौरान दो बच्चे बाहर ही बैठे थे, जो पानी में नहीं उतरे थे।

पांचों बच्चों को डूबता देख बाहर बैठे एक बच्चे ने चीखते-चिल्लाते हुए दौड़कर गांव वालों को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर भागे और बच्चों को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बाकी दो बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा, लेकिन बदकिस्मत से उन्होंने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

केरवार गांव निवासी ललित पंडित की पुत्री सलोनी कुमारी (10 वर्ष), छोटे पंडित के पुत्र अभिषेक कुमार (14 वर्ष), दिनेश पंडित के पुत्र प्रशांत कुमार (12 वर्ष) व पुत्री रिंकू कुमारी (10 वर्ष) और नुनू पंडित की पुत्री स्नेहा कुमारी (9 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सारंग पाणि पांडेय, एसडीपीओ अमित कुमार, बीडीओ बसंत कुमार सिंह और पतौना थाना अध्यक्ष अनुराग कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube