Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

KHAN SIR : खान सर के कोचिंग पर हमले के बाद बवाल, सड़क पर बैठे छात्र, सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून   Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में जानेमाने शिक्षक खान सर की कोचिंग पर मंगलवार की रात हुए हमले के बाद माहौल…

Jun 3, 2026
3 min read
KHAN SIR : खान सर के कोचिंग पर हमले के बाद बवाल, सड़क पर बैठे छात्र, सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून

 

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में जानेमाने शिक्षक खान सर की कोचिंग पर मंगलवार की रात हुए हमले के बाद माहौल पूरी तरह गरमा गया है। बुधवार सुबह बड़ी तादाद में छात्र पढ़ाई के लिए कोचिंग पहुंचे, लेकिन हालात को देखते हुए खान सर ने क्लास लेने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी। इसके बाद परिसर और आसपास के इलाके में खान सर जिंदाबाद के नारों की गूंज सुनाई देने लगी। हालाकि खान सर की ओर से दर्ज कराए गए केस में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं किया गया है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है। हमले के बाद कोचिंग संस्थान के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक प्रशासन उनके शिक्षक की सुरक्षा की गारंटी नहीं देता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। घटना को लेकर खान सर ने भावुक अंदाज में छात्रों से सड़क खाली करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था पढ़ाई के लिए है, किसी तरह के टकराव या मारपीट के लिए नहीं। उन्होंने बताया कि हमले में संस्थान के एक सुरक्षा गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं और उसका सिर फट गया है। घायल गार्ड को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। खान सर ने कहा कि जिस समय हमला हुआ, उस वक्त अधिकांश गार्डों की ड्यूटी समाप्त हो चुकी थी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता घायल गार्ड का उपचार है, क्योंकि उसे बेहद बेरहमी से पीटा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावरों का वास्तविक निशाना कौन था। घटना के बाद खान सर ने संकेत दिया कि गरीब और जरूरतमंद छात्रों को कम शुल्क में शिक्षा उपलब्ध कराने की उनकी मुहिम से कुछ लोग असहज हैं। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं लिया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि देर रात तक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और मामले की निगरानी करते रहे। मंगलवार रात ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर हमला हुआ था। शुरुआती प्रतिक्रिया में खान सर ने कई राउंड फायरिंग होने की आशंका जताई थी, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण माहौल में उन्हें स्थिति स्पष्ट रूप से समझ नहीं आ सकी। अब इस पूरे मामले ने राजधानी की कानून-व्यवस्था, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा और छात्रों की भावनाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube