Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

PATNA MOKSHAY DHAM :पटना के बांस घाट स्थित हाईटेक मोक्षधाम तैयार, आज से अन्त्येष्टि सेवा प्रारंभ, एक साथ 18 शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Patna news : पटना में गंगा तट स्थित बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट ( मोक्षधाम) का संचालन गुरुवार से…

Jun 4, 2026
2 min read
PATNA MOKSHAY DHAM :पटना के बांस घाट स्थित हाईटेक मोक्षधाम तैयार, आज से अन्त्येष्टि सेवा प्रारंभ, एक साथ 18 शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून

Patna news : पटना में गंगा तट स्थित बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट ( मोक्षधाम) का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस मोक्षधाम में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान बेहतर व्यवस्था और सुविधाएं मिलेंगी। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विकसित अत्याधुनिक श्मशान घाट को शहर के सबसे आधुनिक अंत्येष्टि केंद्रों में शामिल किया जा रहा है।

गंगा तट पर विकसित इस विशाल परिसर में एक साथ लगभग 18 अंत्येष्टि करने की व्यवस्था की गई है। इसमें 4 अत्याधुनिक विद्युत शवदाह गृह, 6 लकड़ी आधारित शवदाह स्थल और 8 पारंपरिक अंत्येष्टि स्थल शामिल हैं। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और पूरी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकेगी।

यहां अंत्येष्टि के लिए दान एवं सहयोग राशि 3500 रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि यदि कोई परिवार पारंपरिक तरीके से लकड़ी के माध्यम से दाह संस्कार करना चाहता है तो उसे लकड़ी और अन्य सामग्री के लिए अलग से भुगतान करना होगा।

हाईटेक मोक्षधाम में सिर्फ अंतिम संस्कार की व्यवस्था ही नहीं, बल्कि श्रद्धांजलि और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं। परिसर में प्रार्थना स्थल, विशाल प्रतीक्षालय, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग क्षेत्र और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसका उद्देश्य शोकाकुल परिवारों को कठिन समय में बेहतर और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

विशेष बात यह है कि मोक्ष द्वार के समीप अंत्येष्टि में उपयोग होने वाली सभी आवश्यक सामग्रियां एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी। इसमें कपड़ा, राम नाम पट्टी, धोती, साड़ी, घी, चंदन की लकड़ी, देवदार, अगरबत्ती, कपूर, गुलाब जल, पंचमेवा, हवन सामग्री, जौ, चूना, माचिस समेत लगभग 45 प्रकार की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे परिजनों को अलग-अलग स्थानों पर सामग्री की व्यवस्था के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित यह हाईटेक श्मशान घाट आधुनिकता और परंपरा का संगम माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इससे राजधानी के लोगों को सम्मानजनक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक अंत्येष्टि सेवा उपलब्ध होगी।

 

 

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube