Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

PSACWA के 15वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

_द मीडिया टाइम्स डेस्क_   *पटना, 11 मई |* प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) के 15वें वर्षगांठ समारोह का आयोजन आगामी 17 मई 2026 को राजधानी पटना के…

May 11, 2026
2 min read
PSACWA के 15वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

_द मीडिया टाइम्स डेस्क_

 

*पटना, 11 मई |* प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) के 15वें वर्षगांठ समारोह का आयोजन आगामी 17 मई 2026 को राजधानी पटना के ऐतिहासिक रवींद्र भवन में किया जाएगा। समारोह का उद्घाटन बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे। इस कार्यक्रम में बिहार बोर्ड, CBSE और ICSE के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ राज्यभर के चयनित विद्यालय संचालकों को सम्मानित किया जाएगा।

 

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने सोमवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से उनके सरकारी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

 

यह समारोह वर्ष 2011 से 2026 तक एसोसिएशन की 15 वर्षों की यात्रा को समर्पित होगा। कार्यक्रम में बिहार के 38 जिलों से जुड़े करीब 1500 चयनित विद्यालयों के संचालकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी टॉपर्स को भी शिक्षा मंत्री अपने हाथों सम्मानित करेंगे।

 

सैयद शमायल अहमद ने कहा, *“यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना और प्रतिभाओं को सम्मान देना है।”*

 

उन्होंने आगे कहा, *“पिछले 15 वर्षों में PSACWA ने निजी विद्यालयों और विद्यार्थियों के हित में लगातार काम किया है। यह समारोह उन प्रयासों और उपलब्धियों का प्रतीक होगा।”*

 

एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग, विद्यालय संचालक, शिक्षक और विद्यार्थी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और इसे भव्य रूप देने की योजना बनाई गई है।

 

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों और शिक्षण संस्थानों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह को लेकर निजी स्कूलों और विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube