Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

TRE-1 शिक्षकों का फूटा गुस्सा, एरियर भुगतान में देरी से बढ़ी नाराजगी

दी मीडिया टाइम्स डेस्क। पटना, 21 मई : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित TRE-1 विद्यालय अध्यापकों को अब तक वार्षिक वेतन वृद्धि, मकान किराया भत्ता व महंगाई भत्ता के…

May 21, 2026
2 min read
TRE-1 शिक्षकों का फूटा गुस्सा, एरियर भुगतान में देरी से बढ़ी नाराजगी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

दी मीडिया टाइम्स डेस्क।
पटना, 21 मई : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित TRE-1 विद्यालय अध्यापकों को अब तक वार्षिक वेतन वृद्धि, मकान किराया भत्ता व महंगाई भत्ता के एरियर का भुगतान नहीं किये जाने से शिक्षकों में आक्रोश है। लंबित भुगतान को लेकर शिक्षकों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार TRE-01 के तहत चयनित विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति नवंबर 2023 में हुई थी। नियुक्ति के बाद जनवरी 2024 में देय महंगाई भत्ते का भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन जुलाई 2024 से बढ़े डीए का एरियर, जनवरी 2025 में बढ़े महंगाई भत्ते का एरियर, वर्ष 2025 में बढ़े HRA का एरियर तथा जुलाई 2024 में मिलने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि की राशि अब तक शिक्षकों को नहीं मिल सकी है।
शिक्षकों का कहना है कि दो वर्ष बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से भुगतान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई। जुलाई 2025 में इन सभी मदों को HRMS पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया था। इसके बावजूद अब तक भुगतान नहीं होना विभागीय कार्यशैली पर सवाल कर रहा है।
TRE-1 शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता और सुस्ती के कारण हजारों शिक्षक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच एरियर भुगतान लंबित रहने से शिक्षकों में असंतोष गहरा गया है।
शिक्षकों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से जल्द लंबित एरियर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

RECOMMENDED FOR YOU

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube