फास्ट-फूड दिग्गज Yum! Brands अपनी मशहूर पिज़्ज़ा चेन Pizza Hut को बेचने पर विचार कर रही है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि वह Pizza Hut के भविष्य को लेकर रणनीतिक समीक्षा कर रही है, जिसमें पूरे ब्रांड या इसके कुछ हिस्सों की बिक्री जैसे विकल्प शामिल हैं।
कंपनी के नए सीईओ क्रिस टर्नर ने कहा कि पिछले कुछ समय से Pizza Hut का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और बदलते बाजार माहौल में यह ब्रांड अपनी पूरी क्षमता हासिल नहीं कर पा रहा है। ऐसे में कंपनी उसके लिए नई संभावनाओं की खोज कर रही है।
ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में Pizza Hut की एक ही स्टोर बिक्री (Same-store sales) लगातार सात तिमाहियों से गिर रही है। इसके विपरीत कंपनी के अन्य ब्रांड जैसे Taco Bell और KFC बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बदलती उपभोक्ता आदतें, महंगाई और पिज़्ज़ा बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने Pizza Hut के कारोबार पर दबाव बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि कस्टमर अब किफायती और तेज डिलीवरी वाले विकल्पों की ओर अधिक झुक रहे हैं।
भारत में Pizza Hut का संचालन Devyani International करती है। वैश्विक स्तर पर मालिकाना ढांचे में बदलाव होने पर भारत में ब्रांड की रणनीति, विस्तार और निवेश योजनाओं पर असर पड़ सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि समीक्षा कब तक पूरी होगी और क्या वाकई Pizza Hut को बेचा जाएगा।
Yum! Brands का यह कदम उसके व्यवसाय पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है। जहां Taco Bell और KFC तेज़ी से बढ़ रहे हैं, वहीं Pizza Hut की सुस्ती ने कंपनी को नए विकल्प तलाशने पर मजबूर किया है। आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह दुनिया के सबसे पुराने पिज़्ज़ा ब्रांडों में से एक नए मालिक के साथ नई शुरुआत करेगा।

StockGro Parent Company AssetGro Fintech Files Confidential Documents with SEBI for IPO
Company plans to raise ₹2,000–2,500 crore through IPO, files initial documents under the confidential pre-filing route


