Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

अल्फा वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सात मई से, महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 6 मई | महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच देने के उद्देश्य से पटना में ‘अल्फा वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आयोजन…

May 6, 2026
2 min read
T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 6 मई |
महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच देने के उद्देश्य से पटना में ‘अल्फा वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आयोजन 7 मई से किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 10 मई तक अल्फा ग्राउंड, बलुआ (पटना) में खेला जाएगा। आयोजन को लेकर महिला खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार 7 मई को ओपन ट्रायल आयोजित किया जाएगा, जबकि 8 से 10 मई तक टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में सीमित टीमों को शामिल किया जाएगा ताकि प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल सके और मुकाबलों का स्तर भी उच्च बना रहे।

टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाली 13 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगे 14 से 17 मई तक ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले ‘ट्राइसिटी वीमेंस क्रिकेट कप’ में हिस्सा लेंगी। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को बड़े मंच तक पहुंचाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए तैयार करना है।

आयोजकों ने कहा कि बिहार में महिला क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं। टूर्नामेंट के जरिए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य में बड़े टूर्नामेंटों में खेलने का रास्ता खुलेगा।

क्रिकेट से जुड़ी महिला खिलाड़ियों और अभिभावकों के लिए यह आयोजन एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। यदि कोई खिलाड़ी क्रिकेट में करियर बनाना चाहती है, तो यह टूर्नामेंट उसके लिए अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच बन सकता है। आयोजकों को उम्मीद है कि प्रतियोगिता से कई नई प्रतिभाएं सामने आएंगी, जो आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube