कासरगोड: 17 जुलाई केरल के कासरगोड जिले में बेकल के पास एक बस में एक महिला के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में 50 साल के एक मूक-बधिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बेकल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत शब्दों या इशारों के माध्यम से किसी महिला की शालीनता और गरिमा को ठेस पहुंचाने के अपराध में मामला दर्ज किया गया है

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया


