Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

आईआईटी कैंपस में बने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी…

द मीडियाटाइम्स डेस्क इंदौर जिले के ग्राम सिमरोल में स्थित आईआईटी कैंपस में बने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को 15 अगस्त को बम से उड़ने का एक ईमेल मिलने के…

Jul 20, 2024
2 min read
आईआईटी कैंपस में बने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी…

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडियाटाइम्स डेस्क

इंदौर जिले के ग्राम सिमरोल में स्थित आईआईटी कैंपस में बने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को 15 अगस्त को बम से उड़ने का एक ईमेल मिलने के बाद स्कूल परिसर में दहशत का माहौल है। धमकी वाले इस ईमेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का नाम लिखा है। ईमेल स्कूल प्रिंसिपल के ऑफिशियल आईडी पर शुक्रवार को भेजा गया। इस मामले में सिमरोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है डॉग स्क्वाड और स्टाफ को अलर्ट किया है। इस संबंध में पी एम  केंद्रीय विद्यालय के सिक्योरिटी ऑफिसर ने इस बारे में सिमरोल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जहां डॉग स्कार्ड के साथ बम डिटेंक्ट एंड डिस्पोजल स्कार्ड भी मौके कर पहुंची और स्कूल परिसर के आलावा आईआईटी कैम्पस में सर्चिंग की। इस बारे में डीएसपी हेडक्वार्टर ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि मेल में 15 अगस्त के दिन स्कूल को बम से उड़ने की धमकी सहित कई अपशब्द भी लिखे हैं। फिलहाल आईआईटी परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी है। सभी विद्यार्थियों को अपना आईडी के साथ ही एंट्री दी जा रही है। वहीं अभिभावकों को गेट नंबर 2 के बाद आने की अनुमति नहीं है। मामले में शिकायत के बाद साइबर टीम भी जांच कर रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube