Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Sports

आईसीसी महिला t20 विश्व कप की शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है। आईसीसी महिला t20 विश्व कप का आगाज 10 फरवरी से साउथ अफ्रीकी धरती पर होने जा रहा है।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका का सामना श्रीलंका से होना है। इस महिला t20 वर्ल्ड कप में भारत समेत कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। भारतीय…

Feb 11, 2023
2 min read
आईसीसी महिला t20 विश्व कप की शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है। आईसीसी महिला t20 विश्व कप का आगाज 10 फरवरी से साउथ अफ्रीकी धरती पर होने जा रहा है।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका का सामना श्रीलंका से होना है।

इस महिला t20 वर्ल्ड कप में भारत समेत कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। भारतीय टीम का सामना पहले मुकाबले में 12 फरवरी को पाकिस्तान से होगा।

फरवरी 10 से 26 तक होने वाले इस मेगा मुकाबले में कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया पर सबकी निगाहें होंगी, जिसे विश्व कप की पहले खिताब की तलाश है । वैसे भी 2020 में भी भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी , लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मात दे दिया था।

सच पूछा जाए तो इस बार भी ऑस्ट्रेलियाई टीम खिताब की प्रबल दावेदार है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस किताब को छठे बार जीतना चाहेगी लेकिन भारत और इंग्लैंड की टीमें ऑस्ट्रेलिया के वर्चस्व को खत्म करने के लिए अपनी शक्ति लगाएंगे।

टूर्नामेंट के पिछले 7 आयोजन में ऑस्ट्रेलियाई 5 बार चैंपियन रहा है और 2020 में चैंपियन बनने के बाद उसके दबदबे को विश्व क्रिकेट में कोई खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा है।

पिछले 22 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया विमेन टीम को t20 प्रारूप में सिर्फ एक बार भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला।

इसमें कोई शक नहीं कि गत विजेता ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी और खिताब को अपने टीम के नाम करेगी। भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी हद तक बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा।

RECOMMENDED FOR YOU

पीसीबी में शोएब अख्तर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, इंग्लैंड दौरे के बाद बदलाव की उम्मीद
खेल • Sep 29, 2026

पीसीबी में शोएब अख्तर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, इंग्लैंड दौरे के बाद बदलाव की उम्मीद

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपनी क्रिकेट टीम और संबंधित रणनीतिक ढांचे में बदलाव की तैयारी कर रहा है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को बोर्ड में अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा सामने आई है.

The Media Times.Live News Desk
एक शॉट में उनका सोना महंगा हो गया... ईशा सिंह ने पांच शूट-ऑफ के बाद रजत पदक जीता
खेल • Sep 28, 2026

एक शॉट में उनका सोना महंगा हो गया... ईशा सिंह ने पांच शूट-ऑफ के बाद रजत पदक जीता

ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया, जबकि मनु भाकर पदक से चूक गईं

The Media Times.Live News Desk
राजस्थान रेंजर्स ने नए अध्याय की शुरुआत की, आरएपीएल ग्रुप ने टीम का अधिग्रहण किया; सानिया मिर्ज़ा को ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया
खेल • Sep 27, 2026

राजस्थान रेंजर्स ने नए अध्याय की शुरुआत की, आरएपीएल ग्रुप ने टीम का अधिग्रहण किया; सानिया मिर्ज़ा को ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया

आरएपीएल ग्रुप ने आठवें सीज़न से पहले टेनिस प्रीमियर लीग टीम का अधिग्रहण कर लिया है, जिसमें सानिया मिर्ज़ा नए चेहरे के रूप में शामिल हुई हैं।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube