Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर जताई नाराजगी

द मीडिया टाइम्स डेस्क झारखंड  आदित्यपुर: चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम आर.ए.एम ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। डीआरएम ने…

Jan 13, 2025
1 min read
आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर जताई नाराजगी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क झारखंड 

आदित्यपुर: चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम आर.ए.एम ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया और निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने प्लेटफॉर्म निर्माण में देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई। डीआरएम ने कहा कि आदित्यपुर स्टेशन का काम जनवरी तक पूरा होना था, लेकिन अभी तक अधूरा है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। डीआरएम ने कहा कि रेलवे का उद्देश्य है कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने एजेंसी को सख्त चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आदित्यपुर स्टेशन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने का काम जारी है। डीआरएम ने कहा कि स्टेशन का निरीक्षण पूरी गंभीरता से किया गया है, और तय समय सीमा में कार्य पूरा किया जाएगा।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube