द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना/जमुई, 16 मई : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया है।
ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह से पटना और जमुई समेत चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 40 लाख रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि गोपाल कुमार पर ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान दस्तावेज, बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े कागजातों की भी जांच की जा रही है।
ईडी अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद संपत्ति का विस्तृत आकलन किया जाएगा। फिलहाल कई महत्वपूर्ण दस्तावेज टीम के
कब्जे में लिए गए हैं।

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.



