Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरएसएस का समर्थन

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनसे जुड़ी घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि…

Aug 16, 2025
2 min read
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरएसएस का समर्थन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनसे जुड़ी घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन कुत्तों को केवल स्थानांतरित कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें स्थायी रूप से शेल्टर में रखा जाए और दोबारा सड़कों पर न छोड़ा जाए।

इस संबंध में कोर्ट ने नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पशु आश्रय/पाउंड निर्माण का काम तेजी से करें। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 के तहत कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और कृमिनाशक दवा देना अनिवार्य होगा। कोर्ट ने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

इस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केवल कुत्तों को दूसरी जगह भेजना काफी नहीं है, बल्कि उनकी आबादी पर नियंत्रण करना ज़रूरी है। भागवत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश के विभिन्न हिस्सों में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि जो लोग कुत्तों की सेवा करना चाहते हैं, वे सार्वजनिक जगहों पर नहीं, बल्कि अपने घरों में उनके लिए स्थान बनाएं।

अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि स्थानीय प्रशासन कोर्ट के आदेशों पर कितनी गंभीरता से अमल करता है।

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

हरसिद्धि चौराहे से कलेक्टोरेट की ओर निकला पैदल मार्च, बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

The Media Times.Live News Desk
'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की
भारत • Sep 29, 2026

'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की

भुक्या यशवन्त ने 3,841 मीटर ऊंचे माउंट सारामती पर तिरंगा फहराया, और राष्ट्रीय ध्वज को अब तक 11 राज्यों की सबसे ऊंची चोटियों पर ले गए।

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू

मौसम की स्थिति में सुधार के बाद, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बचाव अभियान फिर से शुरू हुआ और 16 और पर्वतारोहियों और पोर्टरों को सुरक्षित निकाला गया

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube