Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

एक हफ्ते में होगा समाधान”: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का TRE-4 अभ्यर्थियों को बड़ा भरोसा, आंदोलन खत्म करने की अपील

पटना, 9 मई | बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पदभार ग्रहण करते ही टीआरई-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि…

May 10, 2026
2 min read
एक हफ्ते में होगा समाधान”: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का TRE-4 अभ्यर्थियों को बड़ा भरोसा, आंदोलन खत्म करने की अपील

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

पटना, 9 मई | बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पदभार ग्रहण करते ही टीआरई-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि टीआरई-4 प्रक्रिया में जहां भी दिक्कत है, उसकी पहचान कर जल्द समाधान किया जाएगा। मंत्री ने दावा किया कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उनके इस बयान के बाद लंबे समय से आंदोलन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों में नई उम्मीद जगी है।

शुक्रवार को शिक्षा विभाग में पदभार संभालने के बाद मिथिलेश तिवारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और टीआरई-4 भर्ती प्रक्रिया की पूरी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी बहाली को फंसने नहीं दिया जाएगा और सरकार अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेगी। उन्होंने विभाग में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर भी जोर दिया।

शिक्षा मंत्री ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से शांत रहने और प्रदर्शन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा, “विरोध प्रदर्शन मत कीजिए, घर लौट जाइए। सरकार अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के लिए तैयार है और हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।” मंत्री ने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों को जल्द “सकारात्मक गिफ्ट” मिलेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

दरअसल, टीआरई-4 भर्ती प्रक्रिया में देरी और करीब 46 हजार से अधिक रिक्त पदों पर अधिसूचना जारी नहीं होने को लेकर अभ्यर्थियों में लंबे समय से नाराजगी है। 8 मई को पटना में हजारों अभ्यर्थियों ने बड़ा प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर तनाव की स्थिति भी बनी थी और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठे थे।

मिथिलेश तिवारी के इस बयान को सरकार की ओर से बड़ा संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लगातार बढ़ते दबाव और युवाओं के गुस्से के बीच सरकार अब टीआरई-4 मामले को जल्द सुलझाने की कोशिश में है। फिलहाल अभ्यर्थियों की नजर अब सरकार के अगले कदम और आने वाले एक सप्ताह पर टिकी हुई है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube